सावधान! बिहार में बर्ड फ्लू की पुष्टि.. दरभंगा में 10 हजार से ज्यादा कौओं की मौत, प्रशासन अलर्ट, पोल्ट्री फार्मों की होगी सघन जांच

दरभंगा।बिहार के दरभंगा जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। शहर के वार्ड संख्या 31 से शुरू हुई कौओं की रहस्यमय मौत का सिलसिला अब पूरे जिले में फैलता नजर आ रहा है। अब तक 10 हजार से अधिक कौओं की मौत हो चुकी है।

पशुपालन विभाग ने मृत पक्षियों के सैंपल की लैब रिपोर्ट आने के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि की है। इसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है।


भोपाल लैब में हुई पुष्टि

पशुपालन विभाग के अनुसार, मृत कौओं के सैंपल 12 जनवरी को जांच के लिए भोपाल लैब भेजे गए थे। रिपोर्ट में एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस की पुष्टि हुई है।

वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा ने बताया कि पहले इलाके में लगातार कौओं की मौत हो रही थी। इसकी सूचना डीएम को दी गई, जिसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए।


वैज्ञानिक तरीके से दफनाए गए मृत कौए

रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम की टीम और स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे।
हजारों मृत कौओं को पीपीई किट पहनकर इकट्ठा किया गया और जेसीबी से गड्ढा खोदकर वैज्ञानिक तरीके से दफनाया गया, ताकि संक्रमण न फैले।


पोल्ट्री फार्मों की सघन जांच

पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. मो. इंतखाब अख्तर ने बताया—

“मृत पक्षियों के सैंपल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है। कहीं भी संक्रमण के लक्षण मिले तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।”


प्रशासन हाई अलर्ट पर

जिले में लगातार मिल रही पक्षियों की मौत की खबरों को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि—

  • मृत या बीमार पक्षियों को न छुएं
  • तुरंत नगर निगम या प्रशासन को सूचना दें
  • बच्चों और पालतू जानवरों को पक्षियों से दूर रखें

इलाके में दहशत का माहौल

एक साथ हजारों कौओं की मौत से शहर में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि संक्रमण इंसानों तक न पहुंचे।


दरभंगा में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अब पूरे बिहार में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading