बीजेपी के कई बड़े नेताओं पर मामला दर्ज : पूर्व डिप्टी सीएम समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार विधानसभा घेराव और हंगामा मामले में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, विधायक संजय सरावगी, सांसद सुशील कुमार, केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ-साथ 1000 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, इस मामले में 59 नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। इन पर आईपीसी धारा में मामला दर्ज किया गया है। हंगामा करने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने, मिर्ची का पाउडर डालने. सड़क जाम करने, पथराव करने के साथ-साथ बिना अनुमति के मार्च निकालने सहित कई गंभीर IPC धारा में मामला दर्ज किया गया है। ये मामला कोतवाली थाने में मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में महिलाओं के कौशल विकास और युवाओं के विदेश रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, पटना में बनेगा स्थायी एनएसटीआई परिसर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *