राष्ट्रपति को ‘Poor Lady’ कहना पड़ा भारी, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के खिलाफ बिहार में मुकदमा

बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को महंगा पड़ गया है। मुजफ्फऱपुर की कोर्ट ने तीनों के खिलाफ परिवाद दायर कराया गया है। जिसपर आगामी 10 फरवरी को सुनवाई होगी।

दरअसल, बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बारे में जब मीडिया ने सोनिया गांधी से सवाल पूछा था, तब उन्होंने सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आपस में बात करते हुए राष्ट्रपति को पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज किया था। राष्ट्रपति के संबोधन को दोनों मां-बेटा ने झूठे वादे करार दिए थे। जिसका वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने समर्थन किया था।

मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर कुमार ओझा ने शनिवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया। उन्होंने बताया कि सोनिया, राहुल और प्रियंका ने राष्ट्रपति को अपमानित करने की कोशिश की है। राष्ट्रपति के लिए इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं है। सीजेएम कोर्ट 10 फरवरी को परिवाद पर सुनवाई करेगा।

  • Related Posts

    भोजपुर में ‘खूनी’ हुआ क्रिकेट का मैदान! झोपड़ी में सो रहे युवक की कनपटी में मारी गोली; 22 साल के चंद्रशेखर की हत्या से दहला गांव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *