मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया में भागीदारी तेज
भागलपुर, 5 जुलाई 2025:विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2025 कार्यक्रम के तहत आज 154-पीरपैंती (अजा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ललन कुमार को उनके आवास पर गणना प्रपत्र प्रदान किया गया।
यह प्रपत्र सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी पीरपैंती, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, तथा संबंधित बीएलओ (BLO) द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया।
यह प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी मतदाताओं की व्यापक पहचान, सत्यापन और अद्यतन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
इस पहल का उद्देश्य है कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई नाम न छूटे, न दोहराया जाए।
जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों से अपील की जा रही है कि वे स्वयं भी इस प्रक्रिया में भाग लें और आम नागरिकों को भी जागरूक करें।
विधायक ललन कुमार को गणना प्रपत्र सौंपे जाने की यह पहल निर्वाचन सुधारों में उनकी भागीदारी और नागरिकों को प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


