12 जुलाई को बिहार विधान परिषद का उपचुनाव, रामबली सिंह की अयोग्यता के कारण खाली हुई थी सीट

बिहार विधान परिषद की खाली एक सीट पर 12 जुलाई को चुनाव होगा. राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद रामबली सिंह को आयोग घोषित करने के बाद यह सीट खाली हुई है. आरजेडी की ओर से रामबली सिंह की सदस्यता समाप्त करने प्रस्ताव पर विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने फैसला लिया था और उनकी सदस्यता 6 फरवरी को समाप्त कर दी थी, तब से यह सीट खाली पड़ी है।

12 जुलाई को विधान परिषद उपचुनाव: चुनाव आयोग ने बिहार के साथ कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के विधान परिषद की कुल 5 सीटों पर चुनाव की घोषणा की है. अधिसूचना 25 जून को जारी की जाएगी. 2 जुलाई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे. 3 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 5 जुलाई तक नामांकन पत्र वापसी की जा सकेगी. वहीं, 12 जुलाई को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा. उसी दिन सभी वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

अभी भी एक सीट खाली: बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं. फिलहाल 2 सीट खाली है. विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर लोकसभा का चुनाव सीतामढ़ी से जीते हैं. ऐसे में उन्होंने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा हाल ही में दिया है. एक सीट पर चुनाव होने के बाद भी विधान परिषद में एक सीट फिलहाल खाली रहेगी।

ये भी पढ़े..

NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

Share Add as a preferred…

“राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

Share Add as a preferred…