गोराडीह प्रखंड के खुटाहा पंचायत में उप मुखिया पद का उपचुनाव संपन्न, सुशील यादव निर्वाचित

भागलपुर (31 जुलाई 2025):गोराडीह प्रखंड के खुटाहा पंचायत में रिक्त पड़े उप मुखिया पद के लिए आज सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराया गया। यह चुनाव प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता और अपर जिला दंडाधिकारी भागलपुर माहेश्वरी सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

इस उपचुनाव में वार्ड सदस्य वीणा देवी एवं सुशील यादव ने उप मुखिया पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। कुल डाले गए मतों में से सुशील यादव को 07 मत, जबकि वीणा देवी को 02 मत प्राप्त हुए। एक मत रद्द घोषित किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सुशील यादव को विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार, सभी वार्ड सदस्य, प्रखंड पदाधिकारीगण, कर्मीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित उप मुखिया सुशील यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


 

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामला: निजी अस्पताल के कर्मी से घंटों पूछताछ, कोचिंग सहेलियों से भी ली गई जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर : लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ेंगे कोच, भीड़ कम करने के लिए रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *