पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

पटना।राजधानी पटना में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पनास होटल के पास एक अपार्टमेंट के बाहर करीब रात 11 बजे हुई, जब वह अपनी कार से उतर रहे थे।

अपराधियों ने कार से उतरते ही चलाई गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही खेमका अपनी कार से उतरे, घात लगाए बदमाशों ने लगातार गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।

पटना के बड़े व्यवसायी थे खेमका

गोपाल खेमका पटना के चर्चित व्यवसायियों में शामिल थे और मगध अस्पताल के मालिक भी थे। इस घटना ने उनके परिजनों को दूसरी बड़ी पीड़ा दी है, क्योंकि छह साल पहले उनके बेटे गुंजन खेमका की भी हत्या वैशाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में कर दी गई थी। उस घटना के बाद भी राज्यभर में बड़ा हंगामा हुआ था।

पुलिस ने शुरू की जांच, सघन छापेमारी जारी

गांधी मैदान थाना पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पटना एसपी दीक्षा ने कहा कि “हमने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।”

बढ़ते अपराधों पर चिंता

पटना में दिन-ब-दिन बढ़ती आपराधिक घटनाएं आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। खेमका हत्याकांड ने एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।


 

Related Posts

बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *