भागलपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग घायल, अफरा तफरी मची

भागलपुर: जिला के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी बस पलट गई. जिसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार थे.

मिली जानकारी के अनुसार 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं जो मौका पाते ही अन्य वाहन से घटनास्थल से रवाना हो गए और छुटे हुए लोगों को भवानीपुर पुलिस अस्पताल पहुंचाया.

हादसे के पीछे कारण यह था कि बस चालक की आंख लग जाना बताया गया। जिससे बस पलटी. हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसा जहां हुआ वहां लोगों की उपस्थिति थी. जिससे लोगों को जोखिम से निकाला गया.

हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई. यह दुर्घटना भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के NHI प्लांट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग NH 31 के पास हुआ. BSRTC बस पटना से यात्रियों को लेकर पूर्णिया जा रही थी.

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…