UP के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस बैरियर से टकराई, पुलिसकर्मियों पर लगे गंभीर आरोप

इस घटना में आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए. फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज बाराचट्टी के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है. बताया जाता है कि यात्री बस उत्तर प्रदेश के मेरठ से खुलकर देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकली है. गया के सूर्य मंडल वाहन जांच चौकी पर बैरियर से टकरा गई.

यूपी की बस बैरियर से टकराई

गया स्थित नेशनल हाईवे 2 पर तीर्थ यात्रियों की बस बाराचट्टी थाना अंतर्गत सूर्य मंडल वाहन जांच चौकी के चेक पोस्ट के बैरियर से टकरा गई. बताया जाता है, कि अचानक बैरियर लगाए जाने से यह घटना हुई. यात्रियों का आरोप है कि एक बार बस को जांच कर लेने के बाद वाहन खुला था. लेकिन चंद दूरी पर रहे दूसरे बैरियर पर पैसे वसूलने की मंशा से तैनात जवानों ने अचानक से बैरियर लगा दिया, जिससे यह दुर्घटना हुई.

घायल यात्रियों को बाराचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती: घटना की जानकारी के बाद बाराचट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को यात्रियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. घायल यात्रियों को बाराचट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. यात्रियों ने बताया कि वे यूपी से निकले हैं और विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए गया को पहुंचे थे.

पैसे की मांग कर रहे थे तैनात जवान: यात्री राजीव कुमार ने बताया कि हम लोगों ने सूर्य मंडल वाहन जांच चौकी पर वाहन के कागजात दिखाए. इसके बाद आगे बढ़ गए. वहीं, पास में ही रहे दूसरी चौकी के पास परिवहन विभाग के तैनात जवानों ने बस के आगे अचानक से बैरियर खड़ा कर दिया. अचानक बैरियर खड़ा कर दिए जाने से बस बैरियर से टकरा गई. अचानक तेज ब्रेक और इस टक्कर से कई यात्री घायल हो गए.

यात्रियों ने किया हंगामा: वही, इस घटना के बाद यात्रियों ने काफी हंगामा किया. यात्रियों ने कहा कि हम लोग किस बात के लिए पुलिसकर्मी को पैसे दे, जब वाहन में सभी कागजात हैं. सब कुछ सही है तो पैसे किस चीज के मांगे जा रहे थे. यदि अचानक से बैरियर नहीं लगाया गया होता, तो यह घटना नहीं होती और कई यात्री घायल नहीं होते. इस घटना से यात्री काफी आक्रोशित दिखे. इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो.

“वाहन के कागजात दिखाने के बाद जाने दिया गया. फिर चंद दूरी पर दूसरे बैरियर पर अचानक से रोका गया. इनका आरोप है कि चेक पोस्ट पर रहे जवान रुपए की मांग कर रहे थे. इसी को लेकर अचानक से बैरियर लगाया था और यह घटना हुई. यात्री बस जिंदल ट्रांसपोर्ट की बताई जाती है.” -राजीव कुमार, यूपी के यात्री

  • Related Posts

    खर्ग आइलैंड पर अमेरिकी हमला: ईरान के तेल निर्यात के ‘दिल’ पर क्यों साधा गया निशाना?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को कैसे मिला यह नाम? जानिए क्यों कहा जाता है दुनिया की ऊर्जा ‘लाइफलाइन’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *