बजट ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी : दिलीप जायसवाल

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय बजट ऐतिहासिक है। इससे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों के विकास को गति मिलेगी।

कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। घोषणाएं देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी। बिहार देश का सबसे बड़ा मखाना उत्पादक राज्य है। मखाना किसानों को उचित बाजार, ब्रांडिंग और तकनीकी सहायता दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘मखाना बोर्ड’ का गठन किया जाना एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे मिथिलांचल, कोसी और सीमांचल क्षेत्रों के लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि बजट में 10,000 करोड़ के ‘स्टार्टअप इंडिया फंड’ की घोषणा की गई है, जिससे युवा उद्यमियों और इनोवेटर्स को मदद मिलेगी।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *