बिहार में BSP को बड़ा झटका, प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने पद और पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सिर्फ एक सीट जीतने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने अपने पद और बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

अनिल कुमार ने मायावती को भेजे अपने इस्तीफे के पत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए बसपा सुप्रीमो का धन्यवाद किया और कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्हें मिला सहयोग और मार्गदर्शन हमेशा याद रहेगा।

समीक्षा बैठक के एक दिन बाद आया इस्तीफा

अनिल कुमार का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही पटना के महाराजा कॉम्पलेक्स में बिहार चुनाव की समीक्षा को लेकर बसपा की उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

बसपा की कमजोर स्थिति, एकमात्र विधायक पर खतरा

हालिया चुनाव में बसपा ने अकेले मैदान में उतरते हुए सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की थी।
कैमूर के रामगढ़ सीट से बसपा उम्मीदवार सतीश यादव ने BJP के प्रत्याशी को सिर्फ 30 वोटों से हराया था।

इस्तीफे के बाद पार्टी को अपने एकमात्र विधायक के टूटने का खतरा बढ़ गया है।

दिलचस्प बात यह है कि समीक्षा बैठक में ही अनिल कुमार ने दावा किया था कि

“बसपा के एकमात्र विधायक को तोड़ने के लिए कई प्रलोभन दिए जा रहे हैं, लेकिन हमारे MLA टूटेंगे नहीं।”

उनके इस्तीफे के बाद अब बसपा के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।


 

  • Related Posts