पाकिस्तान में फिर हैवानियत, अस्पताल में इलाज कराने गई थी हिंदू महिला, डॉक्टरों ने किया गैंगरेप

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हिंदू परिवारों को मुस्लिम कट्टरपंथियों की ज्यादती का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के साथ सिख धर्म के लोगों पर भी ज्यादती की खबरें आए दिन आती हैं। ताजा मामले में एक हिंदू युव​ती के साथ डॉक्टरों द्वारा हैवानियत की पराकाष्ठा पार करते हुए गैंगरेप की घिनौनी वारदात करने का मामला सामने आया है।

स‍िंध प्रांत के एक अस्‍पताल में पर इलाज कराने आई एक ह‍िंदू मह‍िला के साथ डॉक्‍टरों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम द‍िया है। 23 वर्षीय मरीज अपनी किडनी का इलाज करवाने के ल‍िए आई थी इसकी दुष्कर्म के बाद तबीयत बिगड़ने लगी और उसको पाकिस्तान के हैदराबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़‍िता की हालत बेहद गंभीर है। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर और अन्य स्टाफ फरार हैं।

पहले नशे की दवा दी, फिर की घिनौनी वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वारदात पाक‍िस्‍तान के सिंध प्रांत के टंडो मुहम्मद खान सिटी स्थित इंडस हॉस्पिटल के किडनी वार्ड में हुई। इस घिनौनी घटना पर पीड़िता ने बताया कि जब वह इलाज कराने अस्पताल गई तो आरोपी डॉक्टरों ने उसे नशे की दवा दी। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के परिजन ने लिखाई है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल से फरार हो गए। पुलिस ने आरोप‍ियों को जल्‍द गिरफ्तार करने का दावा क‍िया है।

पीड़िता के परिजनों ने किया प्रदर्शन

गैंग रेप की घटना से गुस्‍साये पीड़‍िता के परिजनों ने प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है क‍ि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की बहू-बेटियां अस्पतालों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    NEET छात्रा मौत केस: कपड़े में मिले वीर्य के निशान, पुलिस का दावा– परिजन FIR नहीं चाहते थे, अस्पताल की सूचना पर दर्ज हुआ केस

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *