मुंगेर में महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक 40 वर्षीय महिला की ईंट पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान पंचमुखी गली पडिया धोबियाही टोला निवासी शंकर रजक की पत्नी उमा देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव ईंट भट्ठा के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके सिर को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया गया था। ऐसा लग रहा है कि हत्यारे उसकी पहचान छिपाना चाहते थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस का मानना है कि महिला के साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की गई हो सकती है।  मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोज सुबह दूसरों के घर काम करने जाती थी। वह सुबह तीन बजे घर से निकली थी और जब उसे हत्या की खबर मिली तो वह ट्रेन में था। मुंगेर एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *