मुश्किलों से घिरे भाई वीरेंद्र! पुलिस वाले को धमकी देना पड़ा भारी, FIR दर्ज

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना जिले के मनेर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार और विधायक भाई वीरेंद्र फिर विवादों में घिर गए हैं। मतदान के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन और पुलिस पदाधिकारी को धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ मनेर थाना में FIR दर्ज की गई है।

मतदान केंद्र पर पुलिस वाले को धमकी का आरोप

दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमरेंद्र कुमार झा ने घटना की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को मनेर थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 79, 80 और 81 पर मतदान कार्य के दौरान एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) तैनात थे।

इसी दौरान एक वृद्ध महिला अपनी पर्ची दिखाकर बूथ की जानकारी पूछ रही थीं, और पुलिस अधिकारी उनकी मदद कर रहे थे। तभी वहां RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी से उलझने लगे।

SDPO के मुताबिक, आरोप है कि भाई वीरेंद्र ने:

  • पुलिस अधिकारी को जला देने की धमकी दी
  • जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया
  • उन्हें एक दल विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया

आचार संहिता उल्लंघन + संज्ञेय अपराध : पुलिस की कार्रवाई

SDPO अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि यह मामला:

  • आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है
  • साथ ही कानून के तहत सज्ञेय अपराध की श्रेणी में भी आता है

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मनेर थाना में FIR दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading