राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई ने CM नीतीश पर फिर कसा तंज, कह दी ये बड़ी बात

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और RJD MLC सुनील कुमार सिंह एकबार फिर चर्चा में है। बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने एकबार फिर बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तीखा निशाना साधा है। सुनील कुमार सिंह ने बग़ैर नाम लिए मुख्यमंत्री पर तंज कसा है।

सोशल मीडिया पर आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक पोस्ट डाला है, जो काफी चर्चा में हैं। इस पोस्ट में सुनील कुमार सिंह ने किसी का नाम लिए बग़ैर ही नीतीश कुमार और अशोक चौधरी की तुलना राधे-कृष्ण से की है। आरजेडी एमएलसी ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के साथ सीएम नीतीश के गले मिलने की तस्वीर पर ये कमेंट किया है।

आरजेडी MLC सुनील कुमार सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। बिस्कोमान अध्यक्ष ने लिखा है कि थोड़े ही न राधे-कृष्ण जी का रास सिर्फ मथुरा और वृंदावन में ही देख सकते हैं। यह यदा-कदा पटना की सड़कों पर भी देखने को मिल सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *