दो कट्टा और 8 गोली के साथ अपहरणकांड के आरोपी का भाई धराया

 

नाथनगर | श्रीरामपुर गांव निवासी अपहरणकांड के मुख्य आरोपी सिंटू यादव को गिरफ्तार करने गई ललमटिया और नाथनगर थाने की पुलिस ने उसके भाई को दो कट्टा के साथ दबोच लिया। पुलिस बुधवार की रात आरोपी सिंटू यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस के आने की सूचना मिलने पर अपहरण कांड के मुख्य आरोपी मिथुन यादव घर से भाग गया। उसके घर की तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने उसके भाई सीटू कुमार के कमरे से दो कट्टा और आठ कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार युवक के खिलाफ नाथनगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ललमटिया थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि जल्द ही अपहरणकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

दो कट्टा और 8 गोली के साथ अपहरणकांड के आरोपी का भाई धराया

ये भी पढ़े..

सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *