गजब हैवी ड्राइवर हैं भाई साहब! 1 गाड़ी 4 सवारी, सब बैठे हैं बारी-बारी; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ये वीडियो हमें खूब हंसाते हैं वहीं, कुछ वीडियो हमें रुलाते भी हैं। तो कुछ हमें नई सीख देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हमें हंसी, गुस्सा व सीख मिलती है। इस वीडियो में एक बाइक पर एक शख्स ने 4 लोगों को बिठा रखा है। साथ ही व्यक्ति ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा है। ऐसे ड्राइविंग कर शख्स ने अपनी व अपने साथ वालों की जान खतरे में डाल रखा है।

1 बाइक पर 4 सवारी

दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा कि 4 लोग एक बाइक पर बैठे हुए हैं। इनके बैठने का स्टाइल देख लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में एक बाइक पर 4 लोग बैठे हुए हैं, जिसमें 2 लड़के, 1 महिला व एक लड़की दिख रही है। एक शख्स बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा हैं, वहीं पीछे एक पुरुष व महिला बैठे हुए हैं, जबकि लड़की को महिला ने अपने पैर पर बिठा रखा है। साथ ही किसी राहगीर ने ये वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। शख्स ने ये काफी जोखिम भरा किया है। ऐसा किसी भी शख्स को नहीं करना चाहिए।

लोग कर रहे कमेंट

जानकारी दे दें कि ये वीडियो @PUNIA_BIHAR नाम के यूजर ने शेयर किया है। हालांकि ये वीडियो कहां का है, वीडियो से इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं, कुछ यूजर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि शख्स अपने परिवार की जान खतरे में डाल रहा है।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में केस खारिज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    खाकी का ‘देवदूत’ अवतार! 3 साल पहले वाराणसी से खोया ‘लाल’ बक्सर में मिला; डुमरांव पुलिस ने खत्म किया एक मां का लंबा इंतजार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *