सहरसा में घरेलू विवाद में देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, खुद भी गला रेतकर की खुदकुशी

सहरसा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर वार्ड नंबर तीन में सोमवार को एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी ही भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद वह व्यक्ति खुद भी अपना गला रेत लिया. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन जुट गई. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चंदन कुमार है और मृतका का नाम जयमाला देवी बताया जा रहा है. मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष है और मृतका की उम्र 22 वर्ष है. मृतका जयमाला देवी का मायके सदर थाना क्षेत्र के धमसेना गांव बताया जा रहा है. जयमाला देवी की शादी 28 नवंबर को हुई थी. जयमाला देवी के पति का नाम कुंदन भारती है, जो पेशे से सरकारी शिक्षक है।

सहरसा में घरेलू विवाद में देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, खुद भी गला रेतकर की खुदकुशी

वहीं, इस मामले को लेकर सदर थानाध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव वार्ड नंबर तीन में देवर ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी अपना गला काट लिया. प्रथम दृष्टया में घरेलू विवाद बताया जा रहा है. घरेलू विवाद में ही हत्या की गई है. मामले की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *