व्यावसायिक दुश्मनी में भाई बना भाई का हत्यारा, नवगछिया में हत्या का चौंकाने वाला खुलासा

भागलपुर| 12 मई 2025 :नवगछिया के हड़िया पट्टी में 4 मई को किराना व्यवसायी विनय कुमार गुप्ता की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड मृतक का सगा बड़ा भाई बिपिन गुप्ता है।


ओडिशा से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बिपिन गुप्ता को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। हत्या की एफआईआर मृतक की पत्नी द्वारा नवगछिया थाना में कांड संख्या 145/25 के तहत दर्ज कराई गई थी।


व्यवसायिक तनाव बना हत्या का कारण

पूछताछ में बिपिन ने पारिवारिक विवाद और व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता को हत्या का कारण बताया। उसने छह लाख रुपये की सुपारी देकर अपने छोटे भाई की हत्या कराई। हत्या की साजिश ओडिशा से ही रची गई थी।


शूटर समेत चार गिरफ्तार

  • विशेष जांच टीम ने पहले तीन अपराधियों — अनमोल पासवान, मो. कबीर आलम और मुकेश झा को गिरफ्तार किया।
  • इन्हीं की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद हुआ।
  • मुख्य आरोपी बिपिन गुप्ता को अब न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह मामला व्यक्तिगत द्वेष और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की खतरनाक परिणति का उदाहरण बन गया है, जहाँ रिश्तों की मर्यादा को अपराध ने निगल लिया


 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *