पटना में ट्रैफिक नियमों को तोड़ना पुलिसकर्मियों को भी पड़ रहा भारी, CCTV कैमरे में धराए तो पहुंच गया चालान

पटना की सड़कों पर मनमाने तरीके से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब महंगा पड़ रहा है. आम लोगों को ही नहीं बल्कि अब पुलिसकर्मियों को भी उनकी लापरवाही भारी पड़ रही है और उनकी जेबें भी अब ढ़ीली हो रही है. बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों का शनिवार को चालान काटा गया. यह जानकारी ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए एक बराबर है. चाहे कोई भी हो, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना भरना पड़ेगा।

एक दर्जन से अधिक ऐसे पुलिसकर्मी, जो बगैर हेलमेट बाइक पर दिखे हैं, सीसीटीवी कैमरे के जरिये उनकी पहचान कर उन्हें जुर्माने का मैसेज भेजा गया है. वहीं, शनिवार को 75 वाहनों को जब्त किया गया है. 140 वाहनों पर करीब दो लाख का जुर्माना लगाया गया है. अटल पथ और आर ब्लॉक पर सबसे अधिक 362 वाहनों पर 3.65 लाख जुर्माना किया गया।

एचएचडी मशीन और स्मार्ट सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरे से कुल 2440 वाहनों से 27 लाख 700 रुपये जुर्माना वसूला गया है.ट्रैफिक एसपी द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार एक जुलाई से सात जुलाई तक प्रतिदिन औसतन 15 लाख का जुर्माना लगाया गया. आठ जुलाई को 25 लाख, नौ जुलाई को 30 लाख, 10 जुलाई को सबसे अधिक 35 लाख का चालान काटा गया. 11 जुलाई को 25 लाख से अधिक, 12 जुलाई को 35 लाख, 13 और 14 जुलाई को 25 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।

  • ये भी पढ़े..

    शिक्षा मंत्री को बचाने में लगी है सरकार, ’34 दिन बाद युवाओं की याद आई’—अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    ‘रील क्रांति’ बनाम सरकार: जंतर-मंतर से सोशल मीडिया तक गूंजा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z ने बदला विरोध का तरीका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *