Breaking News:सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली. वह 75 साल के थे.

सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे. उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था. वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे. उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *