भागलपुर : समीक्षा भवन में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन, कर्मयोग और सुशासन पर हुआ विशेष जोर

भागलपुर | 27 जून: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं प्रशासन सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को समीक्षा भवन सभागार में एक विशेष मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में कर्मयोग और सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

इस कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के सभी अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से मानसिक शांति, कार्यक्षमता और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के उपायों का अनुभव किया।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने कर्मयोग के सिद्धांतों को प्रशासनिक जीवन में अपनाने के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित मेडिटेशन न केवल मानसिक संतुलन और तनाव प्रबंधन में सहायक है, बल्कि यह बेहतर और जवाबदेह शासन व्यवस्था को भी सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों को आत्मिक उन्नति और सेवाभाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। आयोजकों ने इसे कार्यस्थल पर मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर 4 महीनों में 128 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    PMCH के पूर्व प्रिंसिपल मामले में नया मोड़, सरकारी अंगरक्षक के बयान ने जांच को दिया नया आधार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *