BPSC TRE-4: सितंबर 2026 में होगी शिक्षक बहाली परीक्षा, 46,595 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा (TRE-4) की तिथियों की घोषणा कर दी है। राज्य के सरकारी स्कूलों में 46,595 पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

आयोग ने संशोधित वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि परीक्षा का परिणाम नवंबर 2026 में प्रकाशित किया जाएगा। हालांकि रिजल्ट की सटीक तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के दो महीने के भीतर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

जल्द जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन

राज्य सरकार द्वारा हाल ही में रिक्त पदों की अधियाचना आयोग को भेजी गई थी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, होली के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।

डोमिसाइल नीति का मिलेगा लाभ

इस बार शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू रहेगी। राज्य सरकार की पूर्व घोषणा के अनुसार:

  • बिहार के मूल निवासियों को 85% आरक्षण
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 15% पदों पर अवसर

इस निर्णय से राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…