BPSC Protest : पप्पू यादव के समर्थकों ने किया चक्का जाम

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं BPSC पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूरे राज्य में हाईवे और रेलवे ट्रैक पर चक्का जाम करने का एलान किया है। उनके आह्वान पर समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पटना पर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। उधर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गांधी मैदान में दूसरे दिन भी आमरण अनशन पर बैठे हैं।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने BPSC के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पटना सचिवालय से पैदल यात्रा शुरू की।

भागलपुर में जिला प्रशासन अलर्ट 

बीपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज बिहार में चक्का जाम को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने जिले के 13 जगहों पर सड़क मार्ग NH जाम किए जाने की संभावना को लेकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को प्रमुख चौक और चौराहे पर तैनात किया है।

मधेपुरा में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन 

मधेपुरा में भी युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस स्टैंड चौक पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर प्रदर्शन के बाद मधेपुरा स्टेशन पर हाटेबजारे ट्रेन को करीब 10 मिनट रोका। विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा जब तक सरकार बीपीएससी का दुबारा परीक्षा का आयोजन नहीं करवाती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि “पेपर कब तक लीक होंगे? पप्पू यादव का बयान कब तब बच्चों की आने वाली जिंदगी नरक होगी? ये लड़ाई केवल BPSC को लेकर नहीं है ये बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। 13 करोड़ जनता की जिंदगी को राजनेता, कोचिंग माफिया और पदाधिकारी मिलकर खत्म कर चुके हैं। कल हम नए राज्यपाल से भी मिलेंगे।”

पूर्णिया में भी विरोध प्रदर्शन 

पूर्णिया में भी BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में छात्र युवा शक्ति के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं । कार्यकर्ता लोगों से अपने दुकानें, प्रतिष्ठानों को बन्द करने की अपील कर रहें हैं । बन्द समर्थक सरकार से BPSC के री एक्जाम की माँग कर रहे हैं । बन्द के कारण सड़कों पर ट्रक ,बस और चार पहिया वाहनों के चक्के थम गए हैं। अभी तक कहीं से भी कोई तोड़फोड़ या उपद्रव की खबर नही है।

 

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *