मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली Air India फ्लाइट में बम की धमकी, दिल्ली डायवर्ट किया गया

Air India की फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद आनन-फानन में उसे हवा में ही दिल्ली के लिए डाइवर्ट कर दिया गया है। फ्लाइट को जल्द ही आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंड कराई जाएगी।

मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से भी बयान जारी किया गया। पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया के विमान को सुरक्षा कारणों से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…