
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 10 पर आने वाली पटना-गया पैसेंजर मैं बम होने की सूचना मिली है। इस सूचना पर पटना जंक्शन पर हड़कंप मच गया। जीआरपी और आरपीएफ समेत स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने जंक्शन को घेर लिया है। बताया गया है कि प्लेटफार्म संख्या 10 पर हर एक यात्री की जांच की जा रही है। साथ ही बम निरोधक दस्ता भी जांच जुटी है।


