बम विस्फोट से दहला भागलपुर, वजह जान हो जाएंगे हैरान

भागलपुर: राज्य में अपराधिक घटनाएं इस कदर बढ़ गई है कि सरेआम घटना को अंजाम दिया जाता है और पुलिस प्रशासन बस देखते रह जाती है. ताजा मामला भागलपुर से है. जहां रंगदारी ना देने पर बम विस्फोट किया गया है. लगातार दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही थी, नहीं देने पर दहसत फैलने के लिए एक नहीं बल्कि दो – दो बम विस्फोट अपराधियों ने किया. जिससे पूरा इलाका दहल उठा।

घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के कमल नगर कॉलोनी और सरयू देवी मोहनलाल की है. सबसे पहले गर्ल्स हाई स्कूल के गेट के पास बम विस्फोट किया गया. जिसके बाद कमल नगर कॉलोनी की गली में दूसरा बम विस्फोट किया गया. हैरानी की बात तो ये है कि केवल एक अपराधी पैदल ही बम लेकर आया और विस्फोट करता गया. किसी की भी हिम्मत नहीं हुई के उसे रोक सके।

बम विस्फोट के बाद आनन-फानन में सभी दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी. मामले को लेकर दुकानदारों ने बताया कि कई दिनों से उनसे रंगदारी की मांग की जा रही थी. फिर अचानक कल रात एक अपराधी आया और सभी को दुकान बंद करने के लिए कह रहा था. इसके साथ ही वो गाली गलौज भी सबके साथ कर रहा था. फिर दहसत फैलाने के लिए उसने दो बम विस्फोट कर दिए।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *