अपने ही घर में चोरी करती हैं बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी, पिता सुनिल शेट्टी ने किया खुलासा

बाॅलीवुड के अन्ना यानि कि सुनिल शेट्टी भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी पोस्ट शेयर अपने दामाद केएल राहुल पर प्यार लूटाते नजर आते हैं तो कभी अपनी बेटी अथिया शेट्टी पर। इसी बीच सुनिल शेट्टी ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को चोर बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

सुनिल शेट्टी ने बेटी को कहा चोर

दरअसल हाल ही में अथिया ने अपने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने मिरर सिल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुनील शेट्टी को टैग करते हुए अथिया ने लिखा है कि, ‘पापा की चुराई हुई बेल्ट।’ दरअसल तस्वीर में अथिया जो डिजाइनर बेल्ट पहने नजर आ रही हैं वो उनके पापा सुनिल शेट्टी की है। वहीं अथिया के इस पोस्ट को री-शेयर कर सुनिल ने उन्हें चोर कह दिया है। पापा बेटी का ये क्यूट बैंटर खूब वायरल हो रहा है।

हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे सुनील शेट्टी 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सुनील शेट्टी हेरा फेरी 3 में नजर आ सकते हैं। वहीं,अथिया फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें आखिरीबार 2019 में आई फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था। इन दिनों अथिया पति केएल राहुल संग अपनी हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *