पटना में कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया, जब बिहटा आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र के राजपुर और दरियापुर गांव के बीच स्थित बधार के एक कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक बीते सोमवार की शाम से लापता था।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी सर्वा पासवान के 33 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार शाम से था लापता

मृतक के बड़े भाई बालकृष्ण पासवान उर्फ छोटे पासवान ने बताया कि राकेश सोमवार की शाम करीब 5 बजे खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था। उसने कहा था कि कुछ देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि बधार के कुएं में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने राकेश की पहचान की।

छोटे पासवान ने आरोप लगाया,
“मुझे पूरा शक है कि मेरे भाई की हत्या कर शव को करीब 20 फीट गहरे कुएं में फेंका गया है।”

पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही आईआईटी अम्हारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रोशन कुमार राज ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है

उन्होंने कहा,
“यह हत्या है या दुर्घटना, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”


 

  • Related Posts

    बिहार में वैलेंटाइन डे पर ‘लठमार’ तैयारी: नारा गूंजा- ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’; RJD ने किया समर्थन, तो हिंदू संगठनों का अल्टीमेटम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading