रसलपुर में रोपनी के दौरान लापता हुईं दो महिलाओं के शव गंगा से बरामद, हत्या की आशंका

भागलपुर, 19 जुलाई 2025 —कहलगांव अनुमंडल के पकड़तल्ला इलाके में शुक्रवार को गंगा नदी से दो महिलाओं के शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पिंकी देवी (35 वर्ष) और रेखा देवी (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रसलपुर बहियार में रोपनी के दौरान संदिग्ध हालात में लापता हो गई थीं।

परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि शवों की हालत बेहद चिंताजनक थी — दोनों की जीभ बाहर निकली हुई थी, जो दम घुटने या जबरन दबाव की ओर संकेत करता है।

कैसे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी वचनदेव मंडल की पत्नी शकुना देवी ने आठ महिलाओं को रोपनी कार्य के लिए रसलपुर बहियार बुलाया था। रोपनी के बाद सभी महिलाओं को गेरुआ नदी पार कराकर लौटाया जा रहा था। शकुना देवी के अनुसार, इस दौरान पिंकी और रेखा का हाथ छूट गया और वे बह गईं

हालांकि, घटना की जानकारी तुरंत किसी को नहीं दी गई। शकुना देवी ने शुरुआत में परिजनों को गोलमोल जवाब दिया और कहा कि सभी महिलाएं नदी पार कर चुकी हैं और जल्द आ जाएंगी। जब परिजनों ने गहराई से पूछताछ की, तो शकुना देवी ने कबूल किया कि खेत मालिक प्रदीप यादव के कहने पर घटना छुपाई गई थी।

परिजनों का आरोप: जानबूझकर हत्या

मृतकों के पति अशोक मंडल (रेखा देवी के पति) और बीरबल मंडल (पिंकी देवी के पति) ने आरोप लगाया है कि खेत मालिक प्रदीप यादव ने जानबूझकर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी और शवों को नदी में बहा दिया।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार और रसलपुर थाना प्रभारी कन्हैया कुमार की टीम ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शकुना देवी और खेत मालिक प्रदीप यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *