दृष्टिहीन महिला अपने बच्चों के साथ युवक के साथ फरार: पति ने एसएसपी से लगाई गुहार

भागलपुर | 30 जुलाई 2025: सबौर थाना क्षेत्र के सरधो गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक दृष्टिहीन महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई है। महिला के पति बिट्टू दास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नी चंदा देवी को 28 जुलाई को भागलपुर के घंटाघर के पास से एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया।

पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी ने हाल ही में 90 हजार रुपये लोन के रूप में उठाया था, और उसे संदेह है कि उसी रकम के लालच में गांव के ही विजय यादव का भांजा मुकेश यादव उसे लेकर फरार हुआ है। उन्होंने बताया कि मुकेश नशे का आदी है और उसकी गतिविधियाँ संदेहास्पद रही हैं।

“मैं खाना बनाकर पत्नी को खिलाता था”: भावुक बिट्टू दास

बिट्टू दास ने कहा, “मेरी पत्नी दृष्टिहीन है। मैं खुद खाना बनाकर उसे खिलाता था और बड़ी मुश्किल से बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। अब मेरी दुनिया उजड़ गई है। मुझे सिर्फ यही चाहिए कि मेरी पत्नी और बच्चे सही सलामत मिल जाएं।”

उन्होंने इस मामले में भागलपुर एसएसपी और हरिजन थाना को डाक द्वारा आवेदन भेजा है, और उचित कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी युवक भी घर से फरार

इस पूरे मामले में संदेह के घेरे में आए युवक मुकेश यादव के बारे में बताया गया है कि वह भी अपने घर से फरार है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

सवाल खड़े करता है यह मामला

मामले ने समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर एक दृष्टिहीन महिला को लेकर कोई युवक क्यों फरार होगा? क्या यह वाकई कोई प्रेम प्रसंग है, या फिर इसके पीछे धोखाधड़ी और आर्थिक लालच छिपा हुआ है? इस घटना ने आम लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बिल्डर की निर्मम हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध, विवाद और फिर ऑफिस में गला रेतकर कत्ल

    Share Add as a preferred…

    पटना के गांधी मैदान स्थित होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10 महिलाओं का रेस्क्यू, देह व्यापार की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *