भागलपुर में भाजयुमो की बड़ी घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

भागलपुर: चुनावी मौसम नजदीक आते ही भाजपा ने युवाओं पर बड़ा दांव खेला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को भागलपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—भागलपुर, नाथनगर और सुल्तानगंज—में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष पांडेय ने बताया कि यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखु भाई दालसानिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा और जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के निर्देश पर की गई।

किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी?

  • भागलपुर विधानसभा: तिलकामांझी मंडल की कमान सौरव सुमन को सौंपी गई।
  • नाथनगर विधानसभा:
    • नाथनगर उत्तरी – रामलखन साह
    • नाथनगर दक्षिणी – ध्रुव नारायण कुमार
    • प्रभाष चंद्र तिवारी मंडल – मनीष कुमार
    • साजोर – विक्रम चक्रवर्ती
    • मामलखा – राजीव कुमार
  • सुल्तानगंज विधानसभा:
    • अजगैबीनाथ नगर – सत्यम कुमार
    • अजगैबीनाथ पश्चिम – सचिन कुमार
    • शकुंड – नीतीश कुमार
    • अजगैबीनाथ दक्षिणी – सुधांशु सिंह
    • अजगैबीनाथ पूर्वी – राहुल कुमार

युवाओं पर फोकस, चुनावी तैयारी तेज

घोषणा के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री योगेश पांडेय, नितेश सिंह, उमा शंकर, भाजयुमो उपाध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह, महामंत्री रूपेश सिंह राठौड़, मनीष साह और बादल तिवारी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर इसे भाजपा की युवाओं पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि इससे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और युवा वर्ग में पार्टी का संदेश आसानी से पहुंचेगा।

भागलपुर में भाजयुमो की बड़ी घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी भागलपुर में भाजयुमो की बड़ी घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी भागलपुर में भाजयुमो की बड़ी घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी भागलपुर में भाजयुमो की बड़ी घोषणा, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…