लाठीचार्ज के खिलाफ BJP का हस्ताक्षर अभियान, बोले सम्राट चौधरी- इस सरकार को बेनकाब करेंगे

पटना: जुलाई को बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पटना मेंबीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाई गई थी, जिसमें सांसद-विधायक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता जख्मी हुए थे. इस दौरान एक कार्यकर्ता की मौत भी हो गई थी. अब इस घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की है।

पटना में आज राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शनी अभियान को हम मंडल स्तर तक ले जाएंगे. बिहार सरकार को बेनकाब करने के लिए अभियान चलेंगे।

उन्होंने कहा कि नीतेश कुमार जब तक 10 लाख लोगों को नौकरी नहीं देंगे, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा और उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ेगी.महागठबंधन की अंधी, बहरी, गूंगी, निकम्मी, निठल्ली, युवा, दलित, महिला विरोधी सरकार के खिलाफ आज से राज्यव्यापी हस्ताक्षर महाअभियान की शुरुआत हुई है।

आगे उन्होंने कहा कि इस अभियान को 24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर हर शहर-नगर, गांव और कस्बे में चलाया जाएगा. कलम की ताकत महागठबंधन सरकार की लाठी-गोली पर भारी पड़ेगी. इस सरकार को जनता के सवाल का जवाब देना होगा।

  • Related Posts

    सीवान में रील के ‘भूत’ ने ली महिला की जान! एक ही बाइक पर 4 सवार, मोबाइल के चक्कर में ‘यमराज’ बने युवक; घर के बाहर खड़ी नूर निशा को रौंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *