अररिया से BJP के प्रदीप कुमार सिंह जीते, RJD के शाहनवाज को 20 हजार 94 वोट से हराया

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को हुआ था। अररिया सीट के नतीजे आज सामने आ गये हैं। अररिया लोकसभा सीट के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह लोकसभा चुनाव जीत गये हैं।

उन्होंने आरजेडी के शाहनवाज को 20 हजार 94 वोट से हरा दिया है। अररिया में बीजेपी की आरजेडी से सीधी टक्कर दी। आखिरकार बीजेपी ने यहां जीत दर्ज कराई। बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप सिंह को कुल 6 लाख 146 वोट मिले जबकि आरजेडी के शाहनवाज आलम को 5 लाख 80 हजार 52 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शत्रुघ्न प्रसाद सुमन तीसरे नंबर पर रहे। वही अररिया में 13 हजार 504 वोटर ने नोटा का बदन दबाया था

  • Related Posts

    “साइलेंट ऑपरेशन लोटस” का आरोप: राजद ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा—नीतीश को दबाव में भेजा जा रहा राज्यसभा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन की चर्चा तेज, सत्ता परिवर्तन की अटकलें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *