केंद्रीय मंत्री के काफिले को संसदीय क्षेत्र में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे; मची अफरा-तफरी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को एक बार फिर अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, भाजपा नेता गिरिराज सिंह अपने समर्थकों के साथ बछवाड़ा एक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखा कर उनके काफिले को रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘गिरिराज सिंह वापस जाओ’ के नारे लगाए। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यह पूरा मामला बछवाड़ा क्षेत्र का है।

केंद्रीय मंत्री के काफिले को संसदीय क्षेत्र में ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे; मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज रविवार को बछवाड़ा इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही गिरिराज सिंह को काले झंडे दिखाकर जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना की कई तस्वीरें सामने आईं हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने के बाद ‘गिरिराज सिंह मुर्दाबाद’ और ‘गिरिराज सिंह गो बैक’ के नारे लगाते हुए उनके काफिले को रोक दिया। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराकर वहां से मंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया। फिलहाल इस घटना के बाद काफी लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Posts

बिहार की 21 जेलों में बनेगा 88 करोड़ का आवासीय कॉम्प्लेक्स, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना — बिहार सरकार ने…

Continue reading
देहरादून में वीरता की मिसाल: कैप्टन प्रशांत ने साथी को बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग, खुद हो गए शहीद

देहरादून — उत्तराखंड की राजधानी…

Continue reading