बीजेपी की महिला नेता लापता, तलाश में जुटी पुलिस; मिल चुकी थी धमकी

भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता अचानक गायब हो गई। वह अपने परिचित व्यक्ति से मिलने के लिए नागपुर से जबलपुर गई थी। महिला नेता के लापता होने की खबर मिलते ही नागपुर में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक महिला का आखिरी लोकेशन जबलपुर था। साथ ही जिस शख्स से मिलने वह जबलपुर गई थी उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और अवैध धंधों से भी जुड़ा हुआ था। इसलिए अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है।

भाजपा के अल्पसंख्यक सेल की पदाधिकारी लापता

जानकारी के मुताबिक जबलपुर से लापता हुई बीजेपी महिला नेता सना खान बताई जा रही है। सना भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के पदाधिकारी थी। उसके लापता होने के पीछे जबलपुर के अपराधी अमित उर्फ पप्पू साहू को जिम्मेदार माना जा रहा है। लेकिन पप्पू भी गायब है।

सना एक अगस्त की रात पहुंची थी जबलपुर

जानकारी के मुताबिक सना 1 अगस्त की रात पप्पू से मिलने जबलपुर गई थी। 2 अगस्त की सुबह सना ने अपनी मां से बातचीत की और जबलपुर पहुंचने की जानकारी दी। लेकिन जब तक शाम को सना की मां ने उसे कॉल लगाया तो फोन बंद होने का पता चला चला। सना से किसी भी प्रकार संपर्क नहीं होने के कारण परिजन परेशान हो गए हैं ,पप्पू को भी कॉल लगाया गया, उसने बताया कि सना विवाद करके वापस लौट गई है। बेटी का कुछ पता नहीं चलने पर सना की मां ने नागपुर के मनकापुर पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

पप्पू नाम के शख्स ने बुलाया था जबलपुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू जबलपुर में ढाबा चलाता है। उसके खिलाफ हत्या सहित शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। लाखों रुपए की लेनदेन को लेकर एक विवाद हुआ था। मामला सेटल करने के लिए पप्पू ने सना को जबलपुर बुलाया था। करीब 40 वर्ष की महिला नेता सना 1 अगस्त की रात अमित उर्फ पप्पू साहू से मिलने के लिए गई थी। 2 अगस्त की सुबह मां को फोन कर उसने बताया कि वह जबलपुर पहुंच गई है। उसने बेटे के स्कूल जाने के बारे में भी पूछा। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है।

पप्पू ने एक महीने पहले हत्या की दी थी धमकी

मनकापुर पुलिस ने तत्काल एक टीम जबलपुर भेजकर एमपी पुलिस की मदद से महिला नेता, अमित साहू और उसके भाई मनीष की खोजबीन की लेकिन तीनों का कोई पता नहीं चल पा रहा ह। साहू द्वारा एक माह पहले महिला नेता को हत्या की धमकी दिए जाने का पता चला है।

  • Related Posts

    बिहार में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला, हफ्ते में दो दिन होगी सीधी जनसुनवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत सीतामढ़ी के बेलसंड पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 554 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *