सभी 40 सीटों पर जीतेगी BJP.. नीतीश कुमार को एक दिन भी बर्दाश्त करने को बिहार तैयार नहीं’- सम्राट चौधरी

पटना: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरीने शनिवार को सिवान का दौरा किया. जहां उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह शिरकत की. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संबोधित किया. वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में भारतीय जनता पार्टी की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है, उससे मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी चुनावों में हमें जनता का समर्थन मिलेगा।

आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह का जनमत दिख रहा है, उससे स्पष्ट दिखता है कि नीतीश कुमार को बिहार एक दिन भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं. जो जनभावना दिखाई पड़ रही है, उससे साफ झलक रहा है कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी सभी 40 लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार चाहे जितना भी विपक्ष का दबाने की कोशिश कर ले लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हमारा आंदोलन चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन में भ्रष्टाचारियों की भरमार है. ऐसे में बीजेपी और एनडीए के लोग उनके विरोध में लड़ाई लड़ते रहेंगे. उन्होंने बेगूसराय की घटना पर भी नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

  • Related Posts

    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading
    बिहार पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा: कुख्यात अपराधी प्रह्लाद कुमार पैर में गोली लगने के बाद जख्मी

    Share पटना। बिहार पुलिस और…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *