20 जनवरी को बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन संभालेंगे कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन औपचारिक चुनाव प्रक्रिया के बाद संगठन की कमान संभालेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे।

नितिन नबीन मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो भाजपा के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्षों में शामिल रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से ही नबीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का मजबूत समर्थन मिलता रहा है, जिससे उनके अध्यक्ष बनने की संभावना पहले से ही लगभग तय मानी जा रही थी।

सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन

आरएसएस के पूर्ण समर्थन के साथ 46 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। उनके नेतृत्व को पार्टी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं के संतुलन के जरिए पार्टी को आने वाले चुनावी दौर के लिए मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं है, बल्कि संगठन और राजनीति के नए तरीके की शुरुआत भी मानी जा रही है।

19 जनवरी को नामांकन, 20 को चुनाव

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 19 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी और 20 जनवरी को चुनाव संपन्न कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन नितिन नबीन को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन को 15 दिसंबर को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन खरमास के कारण औपचारिक पदभार ग्रहण में देरी हुई थी।


 

  • Related Posts

    ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका में घमासान, मार्को रुबियो के बयान से बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ईरान पर हमले में अमेरिका को भारी खर्च, पहले 24 घंटे में 779 मिलियन डॉलर व्यय: रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading