भाजपा जाति और धर्म में बांटकर लोगों को लड़ाना चाहती है:राहुल गांधी

गोड्डा/बोकारो। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान की किताब को दिखाते हुए कहा कि यह देशवासियों की आत्मा है। भाजपा इसे बदलना चाहती है, लेकिन हम आपकी ताकत से ऐसा नहीं होने देंगे। संविधान में छेड़छाड़ और बदलाव देशवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि भाजपा धर्म और जाति में बांटकर देशवासियों को लड़ाना चाहती है। राहुल गांधी शुक्रवार को गोड्डा के महागामा और बोकारो के भंडारीदह में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही जातीय गणना कराकर आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने देश के संसाधनों पर दलित-पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व देने का वादा किया। कहा कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा समाप्त की जाएगी। अनुसूचित जनजाति के 26 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 28 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के आरक्षण को 10 से बढ़कर 12 प्रतिशत किया जाएगा। जबकि पिछड़ों का आरक्षण जो पूर्व में 27 प्रतिशत था और भाजपा ने घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया था, उसे 27 प्रतिशत किया जाएगा।

कांग्रेस ने फिर साधा सेबी अध्यक्ष बुच पर निशाना

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बार फिर सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि कॉरपोरेट दिग्गजों का गिरोह देश के आर्थिक ढांचे को खोखला कर रहा है। पार्टी का कहना है कि जब तक माधबी बुच सेबी अध्यक्ष है, तब तक यह गिरोह सुरक्षित है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। करीब छह मिनट के इस वीडियो में राहुल गांधी पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा के साथ विमान में सफर करते हुए माधबी बुच के खिलाफ हितों के टकराव के विभिन्न आरोपों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। राहुल गांधी और पवन खेड़ा की इस बातचीत पर माधवी बुच की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *