24 अप्रैल को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे जनसभा

भागलपुर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने जानकारी देते हुए कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय लोकसभा चुनावी यात्रा पर बुधवार को एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के पक्ष मे विशाल जनसभा को भागलपुर के सैंडिंस कंपाउंड मे दिन के 10 बजे सम्बोधित करेंगे।

वहीं उन्होंने कहा की भोजपुरी अभिनेता और गायक भाजपा के सांसद मनोज तिवारी एक दिवसीय लोकसभा चुनावी यात्रा पर बुधवार को एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के पक्ष मे पीरपैती प्रखंड के बाखरपुर मे रोड शौ कार्यक्रम करेंगे। रोड शौ कार्यक्रम शाम के तीन बजे शरू होगा।

  • ये भी पढ़े..

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…