बीजेपी सांसद का तंज: “राहुल गांधी बूढ़े हो गए, शादी नहीं की तो क्या हमेशा जवान रहेंगे?”

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब बूढ़े हो चुके हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा—“शादी नहीं करने का मतलब यह नहीं कि आप जवान ही रहेंगे।”

निशिकांत दुबे ने अपनी और राहुल गांधी की उम्र की तुलना करते हुए कहा, “मेरी उम्र भी 55-56 साल है, राहुल की भी उतनी ही है। मेरे दो बेटे हैं और दोनों शादी की उम्र के हो गए हैं। मैं भी बूढ़ा हो गया हूं और राहुल भी बूढ़े हो गए हैं।”

विदेश दौरों पर भी उठाए सवाल

बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी के लगातार विदेश यात्राओं को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा:

  • “कहा जाता है कि राहुल गांधी के पास कोई संपत्ति नहीं है, तो विदेश यात्राओं का खर्च कहां से आता है?”
  • “वो कोलंबिया, वियतनाम, कंबोडिया जैसे देशों में क्यों जाते हैं?”
  • “इटली में गांधी परिवार की कितनी संपत्ति है?”

दुबे ने कहा कि इन सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाला युवा मतदाता (जनरेशन Z) राहुल गांधी को राजनीतिक तौर पर “खदेड़” देगा।

  • Related Posts

    बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष विवाद: महिला नेत्री के साथ अभद्रता के बाद पद से हटाए गए मनोज सिंह, पार्टी ने भेजा सख्त संदेश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading