बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव खूब गरजे ललन सिंह पर, बोले-पर्दा-पर्दा उखाड़ के फेंक दूंगा, सब जूनियर है!…

पटना: अविश्वास प्रस्ताव पर जारी बहस में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी हिस्सा लिया और बिहार की दो प्रमुख पार्टियों जेडीयू और आरजेडी को घेरते हुए तीखा प्रहार किया। इसके साथ ही उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भी आड़े हाथों लिया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर भड़कते हुए कहा कि अरे मोदी को कहां से निकाल दोगे। मोदी तो हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों के दिल में बैठा हुआ है। जिसको हिंदुस्तान का गरीब आदमी एक स्वर से कह रहा है, मोदी.. मोदी.. मोदी.. चारों से आवाज आ रही है। घमंडी.. घमंडिया लोग कुछ नहीं कर सकते हो। तुम्हारे चाहने से भी मोदी का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बरसते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि इनके नेता ललन सिंह क्या बोलेंगे। मैं उनका पर्दा-पर्दा उखाड़कर फेंक दूंगा। क्या बात करते हैं।

  • Related Posts

    ओमान में ड्रोन हमले में 2 भारतीयों की मौत, 10 घायल; विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव, आयात बिल भी बढ़ने की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *