बीजेपी सांसद कंगना रनौत को महिला जवान ने मारा थप्पड़ : एयरपोर्ट पर हुआ भारी बवाल

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज उस वक्त भारी बवाल हो गया जब एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचीं थी। सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की महिला जवान ने कंगना को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

दरअसल, बीजेपी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कंगना गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इसी बीच खबर आई कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मौके पर तैनात सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने कंगना को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

बताया जा सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर चुनाव प्रचार के दौरान किसान आंदोलन के खिलाफ दिए गया बयानों से नाराज थी। जैसे ही कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचीं और सुरक्षा जांच के लिए आगे बढ़ी महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ जड़ दिया। कंगना रनौत ने महिला जवान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *