बीजेपी सांसद  ने प्रशांत किशोर पर ठोका ₹125 करोड़ का मानहानि मुकदमा

बेतिया: बिहार की राजनीति में सियासी टकराव अपने चरम पर है। बेतिया से बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) के खिलाफ ₹125 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किया है। यह मामला किशोर द्वारा लगाए गए पेट्रोल चोरी और अपमानजनक टिप्पणियों के जवाब में दायर किया गया है।

क्या हैं प्रशांत किशोर के आरोप?

बीजेपी सांसद  ने प्रशांत किशोर पर ठोका ₹125 करोड़ का मानहानि मुकदमा

प्रशांत किशोर ने सांसद संजय जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने अपने पेट्रोल पंप के व्यावसायिक लाभ के लिए बेतिया के छावनी फ्लाईओवर का अलाइनमेंट बदलवाया। इसके साथ ही उन्होंने जायसवाल को “टूटपुंजिया नेता” और “पेट्रोल चोर” तक कहा था। इन बयानों के बाद दोनों नेताओं के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया।

सांसद की कानूनी प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसद  ने प्रशांत किशोर पर ठोका ₹125 करोड़ का मानहानि मुकदमा

संजय जायसवाल ने पहले किशोर को लीगल नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने सभी आरोपों को निराधार और अपमानजनक बताया। किशोर ने यह स्वीकार किया कि पेट्रोल पंप सांसद के भाई के नाम पर है, लेकिन आरोप लगाना जारी रखा। इसके बाद सांसद ने न्यायिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

अदालत में सुनवाई की तारीख तय

मानहानि का यह मुकदमा 4 अक्टूबर को बेतिया दीवानी वाद न्यायालय में अधिवक्ताओं राजेश रंजन, विवेक बिहारी, राजन चतुर्वेदी और चंद्रिका प्रसाद कुशवाहा के माध्यम से दायर किया गया है। इस मामले की सुनवाई 8 अक्टूबर को होने की संभावना है। सांसद के वकीलों का कहना है कि किशोर के बयान जानबूझकर सांसद की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से दिए गए हैं।

पोस्टर विवाद ने बढ़ाया विवाद

प्रशांत किशोर ने हाल में बेतिया में सांसद के खिलाफ पोस्टर लगाकर उन पर पेट्रोल घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह कदम सांसद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और जनभावना को भड़काने के लिए उठाया गया।

पहले भी फंसे हैं किशोर

यह पहली बार नहीं है जब प्रशांत किशोर पर मानहानि का मामला दर्ज हुआ हो। इससे पहले जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने भी उनके खिलाफ ₹100 करोड़ का मानहानि केस दायर किया था। किशोर ने चौधरी पर 200 करोड़ के घोटाले और जमीन हेराफेरी का आरोप लगाया था, जिसे चौधरी ने पूरी तरह खारिज कर दिया था।

सियासी हलचल तेज

इस विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। बीजेपी और जनसुराज के बीच बढ़ती तल्खी अब खुले मंच पर दिखाई दे रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मामला न सिर्फ कोर्ट की लड़ाई है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों में राजनीतिक नैरेटिव तय करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…