पटना: बिहार की राजनीति एक बार फिर विवादों में घिर गई है। अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले नेताओं की सूची में अब एक नया नाम जुड़ गया है। मोतिहारी से भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक महिलाओं को लेकर ऐसी अमर्यादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं, जिसने व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है।
वीडियो में क्या बोले विधायक?
वायरल वीडियो में एक सवाल के जवाब में विधायक पूरी तरह मर्यादाओं की सीमाएं पार कर देते हैं। कैमरे के सामने उन्होंने कहा—
“बहुत लोगों की आदत होती है कुत्ता के साथ सोना। मोबाइल पर देखिएगा, कई लेडीज अपने संतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती हैं।”
इसके बाद उन्होंने अपनी ही बात दोहराते हुए दावा किया कि इंटरनेट पर ऐसी कई वीडियो मौजूद हैं, जहां महिलाएं कुत्तों के साथ सोती दिखती हैं।
सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों ने विधायक की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं। यूजर्स का कहना है कि जिस ‘आधी आबादी’ ने एनडीए को वोट देकर सत्ता में पहुंचाया, उसी आधी आबादी के प्रति विधायक के ऐसे विचार बेहद शर्मनाक हैं।
कई यूजर्स ने इस बयान को महिला सम्मान का खुला अपमान बताया है।
वीडियो की प्रमाणिकता पर संशय
हालांकि यह वीडियो कब और किस संदर्भ में रिकॉर्ड किया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि Voice of Bihar नहीं करता है।
फिर भी, वीडियो में विधायक द्वारा महिलाओं के चरित्र पर इस तरह की टिप्पणी करने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि भाजपा विधायक के इस बयान पर पार्टी क्या कार्रवाई करती है।


