मांझी से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक पवन जायसवाल, बोले..हमारे गार्जियन हैं जीतनराम

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद सियासत तेज हो गई है। नीतीश कुमार के साथ चलना अब मांझी के लिए मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने अपने बेटे संतोष सुमन को मंत्री पद से इस्तीफा कराया। इस्तीफे की सूचना मिलते ही बीजेपी ने मांझी के फैसले का स्वागत किया है।

जीतन राम मांझी से उनके आवास पर मिलने बीजेपी विधायक पवन जायसवाल पहुंच गये। मांझी से मिलने के बाद जब वे बाहर निकले तो कहा कि मांझी जी हम लोग के गार्जियन हैं। पहले भी गार्जियन थे और आज भी गार्जियन हैं। हम अपने गार्जियन से मिलने पहुंचे हैं। पौने 2 घंटे के इंतजार के बाद बीजेपी विधायक पवन जायसवाल से मिलने संतोष सुमन पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।

वही इस्तीफे के बाद संतोष मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार हम का जेडीयू में विलय करने का दबाव बना रहे थे। उधर जेडीयू का कहना है कि मांझी जैसे लोग आते-जाते रहते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। संतोष सुमन के इस्तीफा पर बीजेपी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में किसी का सम्मान नहीं करते हैं।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *