भाजपाइयों ने घर पर लहराया पार्टी का झंडा

भाजपाइयों ने घर पर लहराया पार्टी का झंडा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राविवार को अपने- अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। भागलपुर शहर के वारसलीगंज स्थित अपने घर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने अपने घर पर झंडा फहराया उनके साथ श्रीनारायण साह के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती मौजूद रहे। वही वंदे मातरम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे आदि नारे लगाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भाजपा छह से लेकर 12 अप्रैल तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कर रही है.6 अप्रैल को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा 6 अप्रैल एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाना है।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख प्राणिक वाजपेयी ने जानकारी देते हुए कहा की 7 अप्रैल को भाजपा जिला कार्यालय रानी तालाब पर 10 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा झंडा फराया जायेगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    पटना रेलवे स्टेशन से STF के हत्थे चढ़ा पांडव सेना का सरगना संजय सिंह, बिहार के टॉप अपराधियों में था शामिल

    Share Add as a preferred…

    भारतीय फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के दो बड़े फैसले, सिनेमा सेक्टर में आएगा बड़ा बदलाव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *