पीरपैंती में जुटे भाजपा नेता, विकास को बताया मुख्य एजेंडा – चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

भागलपुर।बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व विधायक अमन पासवान और मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे पहुंचे।

दोनों नेताओं ने पहले एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की, उसके बाद भाजपा कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के मुद्दों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

पूर्व विधायक अमन पासवान ने कहा—
“पीरपैंती के विकास को लेकर हम हमेशा तत्पर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में विकास को गति दी है, उसी तर्ज पर हम क्षेत्र में जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान कर रहे हैं।”

वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा—
“पीरपैंती को विकास कार्यों से लेकर सामाजिक योजनाओं तक कई सौगातें मिली हैं। आने वाले दिनों में यह प्रक्रिया और तेज़ी से जारी रहेगी।”

चुनाव से पहले नेताओं की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की बैठक को क्षेत्र में सियासी हलचल के रूप में देखा जा रहा है।


 

  • Related Posts

    खर्ग आइलैंड पर अमेरिकी हमला: ईरान के तेल निर्यात के ‘दिल’ पर क्यों साधा गया निशाना?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading