भाजपा नेत्री प्रीति शेखर का बिहार सरकार पर हमला: नियुक्ति की ब्रांडिंग कर रही सरकार

नियुक्ति को ब्रांडिंग कर रही सरकार: प्रीति शेखर

भागलपुर से भाजपा नेत्री प्रीति शेखर ने कहा है कि बिहार में जहां एक तरफ पहले से बहाल शिक्षकों को सही समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्हें राजकर्मी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है, वहीं महागठबंधन सरकार शिक्षक नियुक्ति इवेंट के नाम पर सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर रही है। सरकार शिक्षक नियुक्ति इवेंट के नाम पर सिर्फ अपना चेहरा चमकाने एवं राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए करोड़ों रुपए की बर्बादी कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो 10 लाख सरकारी नौकरी देने का सब्जबाग दिखाया जाता है फिर सपनों का चुनाव के समय राजद के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी ओर नए लोगों को बहाल करने की जगह बिहार के सिर्फ 30 हजार लोगों को बहाल कर पूर्व से बहाल लगभग 37 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देकर उनकी गणना कर अपना पीठ थपथपा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *