पटना में पीएम उम्मीदवार को लेकर लगे नीतीश के पोस्टर्स पर भाजपा नेता ने बोला हमला, जानें क्या कहा

पटना: दिल्ली में मंगलवार को इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। इससे पहले, पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पोस्टर देश भर में चर्चा का विषय बना रहा। पोस्टर्स के जरिए नीतीश को इंडी गठबंधन की ओर से पीएम कैंडिडेट बनाने की मांग उठाई गई।

इन पोस्टर्स पर तीखा हमला करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि देश की बात तो दूर, नीतीश को बिहार की जनता ही नकार देगी। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति चरमरा गयी है।

राय ने कहा, ‘वे (नीतीश) बिहार की स्थिति को भी संभाल नहीं सकते हैं, राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राज्य में जो भी विकास हो रहा है, वह नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के कारण है। नीतीश कुमार को बिहार के लोग ही नकार देंगे, इसलिए देश के बारे में बात करना बेकार है।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading